चुनाव बूथों की तर्ज पर हो रही कोरोना वैक्सीन की तैयारी
नई दिल्ली
एक्सपर्ट कमेटी की ओर से कोविशील्ड और कोवैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए हरी झंडी मिल चुकी है. वहीं, कोरोना वैक्सीन के स्टोरेज के बंदोबस्त के बाद देश भर में शनिवार से टीकाकरण की प्रक्रिया के लिए ड्राई रन भी शुरू हो चुका है. कोरोना महामारी से निपटने के लिए भारत में टीकाकरण की शुरुआत का बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में जल्दी ही देश में टीकाकरण शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक वोटर लिस्ट के आधार पर तैयार सूचि के जरिए वैक्सीनेशन किया जाएगा. वहीं, पोलिंग बूथ की तर्ज पर तैयार वैक्सीन बूथों पर ट्रेनिंग दी जा रही है. देश भर के 719 जिलों में 57 हजार से अधिक लोगों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है.स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक Co-WIN नाम के डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लाभार्थियों को ट्रैक किया जाएगा.
इस प्लेटफॉर्म पर सभी जानकारी रियल टाइम में अपडेट की जाएंगी. वैक्सीनेशन साइट पर सिर्फ उन्हीं लोगों को टीका लगाया जाएगा जो प्राथमिकता के आधार पर पहले ही रजिस्टर्ड होंगे.

पाठको की राय